पटना|सुपर स्मैशअंतर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप के सब-जूनियर बालिका टीम इवेंट में लिटरा वैली स्कूल, डीपीएस, हिमालयन पब्लिक स्कूल, डीएवी बोर्ड कॉलोनी की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। चैंपियनशिप का उद्घाटन मेजबान स्कूल के प्राचार्य जया प्रकाश उप प्राचार्या ज्योत्स्ना रंजन ने किया।