पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतर स्कूल फुटबॉल 23 दिसंबर से

अंतर स्कूल फुटबॉल 23 दिसंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | द्वितीयअनु आनंद कप सुपर चैलेंज राज्यस्तरीय अंतर स्कूल (अंडर-17) फुटबॉल प्रतियोगिता 23 दिसंबर से पटना पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित की जाएगी। यह जानकारी ट्रैक सोशल वेलफेयर सोसायटी के सचिव नवीन चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 टीमों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में भाग लेनेवाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को संस्था की ओर से जर्सी दी जाएगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 30 हजार और उपविजेता टीम को 20 हजार रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लए इच्छुक टीमें नेशनल स्पोर्ट्स लोदीपुर या 7870100025 या 9835421606 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।