पूर्व-मध्य रेल को पहले मुकाबले में झटका
पूर्व-मध्यरेल क्रीड़ा संघ की ओर से आयोजित अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी प्रतियोगिता के अपने पहले मुकाबले में मेजबान पूर्व-मध्य रेल की महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
पाटलिपुत्र स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में 13 दिसंबर तक चलने वाले प्रतियोगिता का गुरुवार को उद्घाटन पूर्व-मध्य रेल के जीएम मधुरेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 16 और महिला वर्ग में 8 टीमें भाग ले रही हैं। पूर्व मध्य रेल महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी शानू ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। इसके बाद महिला वर्ग में पूर्व-मध्य पश्चिम रेलवे की महिला कबड्डी टीम का मुकाबला शुरू हुआ। क्रीड़ा संघ के महासचिव एके चंद्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रतिद्वंद्वी रेडर को घेरने की तैयारी, मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते पूर्व-मध्य रेल के जीएम मधुरेश कुमार।
>महिला वर्ग : पश्चिमरेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे को 43-16 से, मध्य रेलवे ने पूर्व रेलवे को 30-20 से, दक्षिण-पूर्व रेलवे ने आरसीएफ को 46-13 से पराजित किया
>पुरुषवर्ग :दक्षिण-पूर्व रेलवे ने आरसीएफ को 59-13 से, दक्षिण मध्य रेलवे ने उत्तर- पश्चिम रेलवे को 37-19 से, डीएमडब्ल्यू ने पूर्व मध्य-रेल को 37-14 से, आईसीएफ और मध्य रेलवे के बीच मैच 7-7 से टाई रहा, उत्तर रेलवे ने दक्षिण-पश्चिम रेलवे को 31-12 से पराजित किया।
परिणाम