पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर के धक्के से युवक की मौत

ट्रैक्टर के धक्के से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| दीदारगंजथाना क्षेत्र के आरओबी के पास ट्रैक्टर के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक खलासी की पिटाई की। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कोठिया निवासी प्रकाश राय का पुत्र पप्पू कुमार (32) दीदारगंज ऊपरी सेतु के पास बुधवार की देर रात खड़ा था। उसी दौरान सरिया लोडेड ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया। घायल को उपचार के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साएं लोगों ने चालक खलासी की धुनाई कर दी। थानाध्यक्ष मुखलाल पासवान ने बताया कि चालक ललिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।