पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखिल भारतीय किसान महासभा का धरना

अखिल भारतीय किसान महासभा का धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी |केंद्र सरकारद्वारा कृषि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ सोमवार काे अखिल भारतीय किसान महासभा ने संपतचक प्रखंड कार्यालय पर धरणा दिया। इस मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता हृदय नारायण राय ने की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य का उमेश सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्याधेश देश के किसानों के लिए संकट है। कृषि भूमि नष्ट होने से देश पर खाद्यान्न संकट मंडराने लगा है। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री काे संबोधित दस सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। मौके पर भाकपा माले सचिव सत्यानंद कुमार, भरत पासवान, सुरेश सिंह, रामसिंगार पासवान, छेछन राय, जीतु राय, सुरेशचंद्र ठाकुर, धमेंद्र केवट, शंकर राय, अमरजीत ठाकुर, राशमनी देवी, कुनकुन साव, योगेंद्र मांझी, अनिल चौधरी, देवपूजन सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।