सम्मेलन कराने का निर्णय
पटना सिटी |कुशवाहा एकताकल्याण समिति पटना महानगर की हुई बैठक में सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही पिछले दिनों मनाई गई जगदेव प्रसाद जयंती समारोह की समीक्षा की गई। अध्यक्षता विनय कृण मौर्य ने की। समिति का विस्तार करने, संगठन को मजबूत करने होली मिलन समारोह कराने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में अवध किशोर मौर्य, दिनेश कुमार, चंद्रदीप प्रसाद, अनिल कुमार, अमर नाथ मेहता, संजीव कुमार मेहता, देवेंद्र प्रसाद, रवींद्र मेहता, मुन्ना, मिथिलेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे।