गुल रही बिजली, लोग रहे परेशान
पटना सिटी | गायघाटफीडर से जुड़े इलाकांे में सोमवार को सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार बिजली व्यव्स्था में कार्य किये जाने को लेकर आपूर्ति बाधित हुई है। उपभोक्ताअेां ने इस बात को लेकर नाराजगी है कि आए दिन लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। बगैर सूचना के आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। क्षेत्र मंे लाे वोल्टेज की समस्या भी कई मोहल्लों में बनी है।