नशे में था, गुम हुआ बाइक मोबाइल
पटना सिटी | शादीसमारोह में एक व्यक्ति ने इतनी अधिक शराब पी कि होश गंवा बैठा। इस दौरान बाइक मोबाइल गायब हो गया। अगमकुआं थाना पुलिस ने बताया कि पहाड़ी स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत किशोर कुमार गुलजारबाग स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। पुलिस के बताया कि शादी में उसने शराब का अधिक सेवन कर लिया था। इसी क्रम में पहाड़ी के पास गिर गया। होश में आने के बाद बाइक मोबाइल गायब था। पु़लिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।