डीबी स्टार पटना
डीबी स्टार > पटना
पिछलेएकपखवाड़े से पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानीवासियों के साथ-साथ पटना जू के पशु-पक्षी भी इससे त्रस्त हैं। जू प्रशासन ने जानवरों को बचाने के लिए हीटर ब्लोअर के साथ-साथ कई अन्य प्रबंध भी किए हैं। लेकिन, ठंड से भी भारी उसके लिए चिम्पांजी की चुहलबाजी पड़ रही है। जू के चिम्पांजी फटाफट कंबल फाड़ कर उद्यान प्रशासन के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं।
पटना जू में इस समय सवा दो साल उम्र के दो चिम्पांजी हैं। इसमें नर का नाम कार्तिकेय है जबकि मादा का नाम सुभद्रा। ठंड से बचाने के लिए उन्हें हर शाम नाइट हाउस में ओढ़ने के लिए कंबल दिए जाते हैं, लेकिन कंबल मिलते साथ शुरू हो जाती है दोनों चिम्पांजी की चुहलबाजी। वे कभी इन्हें एक-दूसरे से छीनने का तो कभी उसमें खुद को लपेटने का प्रयास करते हैं। इस क्रम में जब उन्हें कुछ समझ नहीं आता तो अपनी प्रवृति के अनुरूप सूंघने और बीच-बीच में दांत से कुतरने या खींचने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार कंबल के फटने का सिलसिला शुरू होता है आैर दो से तीन रात के बीच यह बर्बाद हो जाता है। पिछले 15 दिनों में दोनों ने मिल कर 12 कंबल फाड़े हैं। यही स्थिति रही तो जाड़े के समाप्त होते-होते यह संख्या 50-60 तक पहुंच सकती है। खास यह भी कि पहले इन्हें 300-300 रुपए वाले कंबल दिए जा रहे थे। जब यह फट गए तो मजबूत बुनावट वाले 500-500 रुपए के कंबल दिए गए। तीन सौ वाले 10 कंबल फटने के बाद पांच सौ के चार कंबल आए। इनमें भी दो फट चुके हैं।
15 दिनों में फाड़े 12 कंबल
जू के चिम्पांजी फटाफट फाड़ रहे कंबल
डीबी स्टार का यह अंक कैसा लगा, अपनी प्रतिक्रिया इस ई-मेल आईडी पर दें
dbstarpatna@gmail.com