पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्मीकांत खुशुरूपुर

लक्ष्मीकांत खुशुरूपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मीकांत > खुशुरूपुर

जिलेकाखुसरूपुर थाना एक जर्जर धर्मशाला में चलता है। आम लोगों की सुविधा के लिए 1919 में बने हजारीमल धर्मशाला पर बीते 30 साल से पुलिस ने कब्जा जमा रखा है। रेलवे लाइन के बगल में मौजूद यह जर्जर भवन किसी ट्रेन के गुजरने पर कंपन करने लगता है। इसकी वजह से अक्सर भवन के गिरने की आशंका से पुलिसकर्मी भी सहमे रहते हैं। सरकार द्वारा नए भवन के लिए फंड मुहैया कराने के बाद भी अब तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया है।

अधिकारियों के मुताबिक खुसरूपुर में थाना निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से फंड सरकारी खाते में पड़ा हुआ है। थाने में महिला हाजत नहीं होने की वजह से कई बार पुलिसकर्मियों को खूब परेशानी उठानी पड़ती है। जब कभी महिला अभियुक्त हिरासत में ली जाती है, तब थानाध्यक्ष का कार्यालय अस्थाई महिला हाजत में बदल दिया जाता है। इसके अलावा यहां मालखाना, बैरक, शौचालय तक थाने में नहीं है। जर्जर भवन में बरसात में छत का पानी फर्श पर टपकता है, तो प्लास्टिक के तिरपाल से किसी तरीके से काम चलता है।

जमीनका कहां अटका है मामला

थानाध्यक्षने बताया कि थाने में सबसे ज्यादा परेशानी भवन नहीं होने की है। जमीन उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी स्थानीय स्तर पर अंचल कार्यालय की है। मामले में अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड सह अंचल भवन तथा थाना भवन निर्माण हेतु दो जगहों पर जमीन चिह्नित किया गया है। एनएच 30 किनारे वाली जमीन पर कुछ अतिक्रमण है। खुसरूपुर-नगरनौसा सड़क के किनारे वाली जमीन सैरात है।

अतिक्रमण हटाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी को लिखा गया है। जिला मत्स्य पदाधिकारी को सैरात विलोपित करने हेतु आग्रह पत्र दिया गया है। जिला प्रशासन से निर्देश मिलते ही भूमि की प्राप्ति कर ली जाएगी। तत्पश्चात थाना भवन तथा प्रखंड सह अंचल भवन निर्माण हेतु जमीन संबंधित विभाग को मुहैया करा दी जाएगी। हालांकि, उनके पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं कि जमीन लेन-देन की प्रक्रिया कब तक पूरी हो पाएगी।

पेट्रोलबिना जेनसेट अावंटन

थानेको हाईटेक बनाने के लिए दो साल पहले दो कंप्यूटर एक जेनसेट दिया गया मुहैया कराया गया, लेकिन पेट्रोल के लिए फंड का आवंटन नहीं किया गया। इसकी वजह से अब तक जेनसेट और कम्प्यूटर का उपयोग नहीं हो पाया है। थाना के पास मौजूद पुरानी जीप में हमेशा ब्रेकडाउन की