पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेगूसराय में 3 डॉक्टरों के यहां छापे, 1.75 करोड़ कैश मिला

बेगूसराय में 3 डॉक्टरों के यहां छापे, 1.75 करोड़ कैश मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बेगूसराय/पटना

आयकरविभाग ने मंगलवार को बेगूसराय के तीन चर्चित डॉक्टरों के सात ठिकानों पर छापे मारे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नलिनी रंजन सिंह के यहां से 40 लाख, सर्जन डॉ. रामाश्रय सिंह के यहां से 57 लाख और डॉ. रामयतन सिंह 78 लाख रु. कैश बरामद किए गए। हालांकि यह बरामदगी शुरुआती जांच में ही हुई है। छापेमारी देर रात तक जारी थी। बरामद रकम के बढ़ने की संभावना है।

आयकर विभाग के निदेशक (अन्वेषण) बिहार-झारखंड कुमार संजय ने बताया कि एसबीआई से देर शाम नोट गिनने की मशीन मंगाई गई। तीनों डॉक्टरों के बेगूसराय में आलीशान मकान और नर्सिंग होम हैं। इन्होंने बुक्स ऑफ एकाउंट मेंटेन नहीं किया है। तीनों डॉक्टरों ने कहा कि उनका एकाउंट विजय नाम का शख्स रखता है। आयकर टीम को विजय अब तक नहीं मिला है।

दस्तावेज खंगालती आयकर टीम।

एक-एक फ्लोर पर ही सर्च कर पाए

छापेमें 100 अफसर लगाए गए। आयकर अधिकारी मंगलवार को एक-एक फ्लोर ही खंगाल पाए। उम्मीद है कि बुधवार की शाम तक छापेमारी की कार्रवाई पूरी हो जाएगी। बेगूसराय में करीब दो दशक बाद आयकर की कार्रवाई हो रही है।

जमीन में निवेश के कागजात मिले

डॉक्टरोंके ठिकाने से जमीन में निवेश से संबंधित कई दस्तावेज मिले हैं जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है। डॉ.नलिनी रंजन सिंह का नोएडा में करीब दो सौ गज जमीन से संबंधित दस्तावेज मिला है। डॉ.रामाश्रय और डॉ.रामयतन सिंह दोनों के बेगूसराय और आसपास करीब 25-30 प्लाट में निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

सभी जगह नर्सिंग होम के एकांडट की जांच की।

यहां छापे: शिवमनर्सिंग होम।

डॉ.रामयतन सिंह

78 लाखकैश मिला

यहां छापे: बोनएंड ज्वाइंट हॉस्पिटल और भुसरी कोल्ड स्टोरेज पर दस्तावेज खंगाले।

डॉ.नलिनी रंजन

40 लाखकैश मिला

यहां छापे: वीणानर्सिंग होम, बीएम हॉस्पिटल, उड़हुल यमुना फाउंडेशन के दफ्तर पर।

डॉ. रामाश्रय सिंह

57 लाखकैश मिला