पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी गरीब एससी एसटी को मिलेगा सस्ता अनाज

सभी गरीब एससी-एसटी को मिलेगा सस्ता अनाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयकर,सेवाकर दाता वर्ग 1, वर्ग 2 और वर्ग 3 के सरकारी कर्मियों को छोड़कर सभी एससी-एसटी को सस्ता अनाज मिलेगा। मंगलवार को कैबिनेट ने खाद्य आपूर्ति विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यानी सभी गरीब एससी-एसटी को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिलेगा।

राज्य में पहले से एससी के 1,46,85,141 और एसटी के 13,02,934 परिवार खाद्य सुरक्षा योजना के दायरे में हैं। सरकार के इस फैसले से 27 लाख और परिवार लाभान्वित होंगे। इससे सालाना 20.81 करोड़ का अतिरिक्त भार राज्य सरकार पर पड़ेगा।

इस योजना के तहत परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिमाह 5 किलो अनाज देने का प्रावधान है। तीन रुपए किलो की दर से चावल और दो रुपए प्रति किलो की दर से गेहूं मिलेगा।

मधुबनीगोलीकांड में पुलिस को क्लीनचिट-पेज 5