शिक्षक संघ का अनशन समाप्त
पटना | कस्तूरबागांधी बालिका विद्यालय, गया के शिक्षक और कर्मचारियों का 24 दिनों से चल रहा अनशन मंगलवार को समाप्त हो गया। शिक्षामंत्री द्वारा सभी 148 शिक्षक-कर्मचारियों को अगले आदेश तक कार्य पर बने रहने का आश्वासन दिए जाने के बाद अनशन खत्म हुआ। महासंघ के महासचिव रामबली प्रसाद, रणविजय कुमार, विद्यावती सिंह ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।