पालीगंज| सीनियरसिटीजन एसोसिएशन शाखा दुल्हिनबाजार के अध्यक्ष सुदीश प्रसाद सिंह का निधन मंगलवार को हो गया। वे 65 वर्ष के थे। बताया जाता है कि लगभग तीन दिन पहले उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था और उनका इलाज पटना में चल रहा था। उनके निधन पर सीनियर एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं में दुख की लहर दौड़ गई।