बंद घर में चोरी
खुसरुपुर। बैकटपुरके मैथिल टोला में चोरों ने बंद मकान से हजारों का सामान लेकर चंपत हो गए। मकान मालिक उदन कुमार झा सह परिवार किसी काम से पटना गए थे। मंगलवार को उनके घर आने पर आलमीरा, ट्रंक और कमरों का ताला टूटा हुआ था और कीमती सामना गायब थे। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर छानबीन में जुट गई।