- Hindi News
- 25 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंची श्रमजीवी
25 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंची श्रमजीवी
कोहरेने ट्रेनों की चाल कम कर दी है। मंगलवार को इसका असर यह हुआ कि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रिकार्ड लेट हो गईं। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का हाल यह रहा कि सुबह 6.55 में पटना पहुंचने वाली यह ट्रेन रात 8 बजे बक्सर में थी। करीब 14 घंटे बिलंब से यह ट्रेन डाउन में साढ़े नौ बजे के बाद पटना जंक्शन पहुंची। जबकि सुबह 7.20 में पटना पहुंचने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस दोपहर बाद 2.30 बजे पटना पहुंची।
अप में भी अधिकांश ट्रेनें लेट से खुलीं। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 8 घंटे लेट से देर रात 2 बजे खुली। 3 घंटे लेट से मगध एक्सप्रेस रात 8.45 बजे खुली। नार्थ-इस्ट एक्सप्रेस 5.40 घंटे, अमृतसर-हावड़ा मेल 6 घंटे, जोगबनी-दिल्ली एक्सप्रेस 5 घंटे, सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस 4 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 4.20 घंटे, सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस 1 घंटे, कुंभ एक्सप्रेस 2.30 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 6 घंटे और फरक्का एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही। महानंदा एक्सप्रेस 17.50 घंटे बिलंब से चल रही है।
संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली से पटना रही प्रतिमा कुमारी ने बताया कि बोगी में गंदगी से बुरा हाल है। मुगलसराय से पहले ट्रेन कई जगह रुकते हुए आई। रेलवे को कोई ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे ट्रेन इतनी लेट नहीं हो। बोरिंग रोड के शिवप्रकाश सिन्हा ने बताया कि संपूर्ण क्रांति के लिए राजधानी की तरह अलग से कुछ व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकी यह ट्रेन समय से चले। श्रमजीवी एक्सप्रेस से पहुंचे मधुबनी के संजय झा ने कहा, मत पूछिए, बहुत परेशानी हुई। ढाई यहीं बज गए अभी मधुबनी जाना है। बताया कि दिल्ली से श्रमजीवी सोमवार को 1.10 बजे खुली थी। लेकिन रास्ते में कोहरे के चलते कम स्पीड में चली। ज्यादा विलंब गाजियाबाद से मुगलसराय के बीच हुआ। मुगलसराय के बाद बोगी में पानी खत्म हो गया। श्रमजीवी से ही लखनऊ से पटना ससुराल आए एके सिंह ने बताया कि रात 11.15 बजे लखनऊ में ट्रेन पकड़ी थी। पर पटना पहुंचते-पहुंचते ढाई बज गए।