पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ट्रैक पर मिला पूर्व सांसद धनराज सिंह के बेटे का शव, परिजनों ने कहा हत्या हुई

रेलवे ट्रैक पर मिला पूर्व सांसद धनराज सिंह के बेटे का शव, परिजनों ने कहा-हत्या हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगेरके पूर्व सांसद धनराज सिंह के पुत्र अमरेंद्र कुमार उर्फ बबलू का शव बुधवार को फुलवारी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। रेल पुलिस ने इसकी सूचना धनराज सिंह को दी। उन्होंने स्टेशन पहुंचकर शव की पहचान की। इसके बाद उनके पुनाईचक स्थित आवास में कोहराम मच गया। बबलू मंगलवार को दिन के ग्यारह बजे घर से निकले थे। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है।

बबलू की प|ी गीता सिंह ने कहा कि संपत्ति के लिए उनकी हत्या कराई गई है। कारोबार विवाद भी कारण हो सकता है। हालांकि उन्होंने किसी पर शक जाहिर नहीं किया। वहीं बबलू की मां राजमणि सिंह ने कहा कि उनके हाथ-पांव काटे गए हैं। चेहरे शरीर पर चोट के निशान हैं। मां ने कहा कि ट्रेन से दुर्घटना में अमरेंद्र की मौत नहीं हुई है। साजिशन हत्या की गई है। इसके तार जमशेदपुर से भी जुड़े हो सकते हैं। बुधवार की रात उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पढ़िएपेज 3 भी

जमशेदपुर में डीपीएस के संचालक थे अमरेंद्र

धनराजके बड़े पुत्र 45 वर्षीय अमरेंद्र जमशेदपुर में डीपीएस स्कूल के संचालक थे। पटना में भी पूर्व सांसद की करोड़ों की संपत्ति है। अमरेंद्र की शादी आैरंगाबाद निवासी आईपीएस विमलेश सिंह की बेटी गीता से हुई थी। गीता को दो बच्ची 15 वर्षीया मुस्कान 9 वर्षीया रोशनी है और एक सात वर्ष का पुत्र कृष्ण है।

यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा कि ट्रेन से गिरने से अमरेंद्र की मौत हुई या कोई अनहोनी हुई। पुलिस सभी संभावनाओं पर छानबीन में जुटी है। -प्रकाश नाथ मिश्र, रेलएसपी