पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक नियुक्ति

शिक्षक नियुक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
16 नहीं, 22 से लिए जा सकते हैं आवेदन

पटना | प्राथमिकसे उच्च माध्यमिक तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 16 दिसंबर से आवेदन नहीं लिए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार अब 22 दिसंबर से आवेदन लिए जाने की संभावना है। एक-दो दिनों में तिथि पर निर्णय लिया जाएगा।

इसके बाद नियुक्ति का नया शिड्यूल घोषित होगा। पहले 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक आवेदन लिए जाने थे। पहली से 12वीं तक के शिक्षकों के 1.40 लाख पद खाली हैं। एक अधिकारी के मुताबिक हर जिले में नए डीईओ और डीपीओ की तैनाती हुई है। इसलिए उन्होंने कुछ वक्त मांगा है। शेषपेज|9 पर



16 नहीं, 22 से...



हालांकि,नियुक्ति पत्र वितरण की तिथि में बदलाव नहीं होगा। प्रारंभिक शिक्षकों को 25 से 27 और माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों को 23-24 मार्च, 2015 तक नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। आवेदन देने में अभ्यर्थियों को फिर फजीहत होगी। विभाग ने आवेदन लेने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया है। पूर्व की भांति हर पंचायत, प्रखंड और नगर निकायों में आवेदन लिए जाएंगे।

{नियुक्ति पत्र निर्धारित समय मार्च में ही मिलेगा