सेसमे स्ट्रीट में हेल्थ वीक
पटना. सेसमेस्ट्रीट प्री स्कूल में हेल्थ वीक आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान बच्चों को साफ-सफाई के महत्व और हेल्दी फूड हैबिट के बारे में बताया गया। सैकड़ों छात्रों के साथ-साथ अभिभावक भी कैंप में शामिल हुए। वहीं, हेल्थ वीक में आयोजित डेंटल कैंप में डॉ. अफरोज नजीर ने बच्चों को दांत की देखभाल संबंधी जानकारी दी। उन्होंने खान-पान के गलत तरीके से होने वाली परेशानियों और बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि दांतों की सही देखभाल के लिए बच्चों के लिए बनाए जाने वाले टूथपेस्ट का ही उपयोग करना चाहिए।