ग्लोबल वार्मिंग भी दिखाई
मॉडल में दिखाया फ्यूचर इंडिया
पटना. एसकेपुरी स्थित होली मिशन स्कूल में शनिवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी लगी। इसमें बच्चों ने विज्ञान के कई मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने स्मार्ट सिटी के कॉन्सेप्ट पर मॉडल बनाया। इसमें जिसमें प्रदूषण मुक्त वातावरण, सौर ऊर्जा की उपयोगिता और हरित समाज की कल्पना की। अपनी कल्पनाशीलता के आधार पर मैगनेटिक ट्रेन का डिजायन भी बनाया। सौर ऊर्जा की उपयोगिता के बारे में बड़ों को जागरूक किया। अपार्टमेंट विद मूविंग लिफ्ट आकर्षण का केंद्र था। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें अमन पुष्प, रितेश, अभिषेक, अनुराग, हर्ष रंजन आदि थे। इस मौके पर स्कूल के निदेशक राजेश श्रीवास्तव, प्राचार्या रीमा, शिल्पा प्रभाकरण शरण, दीक्षिता ठाकुर, वीणा झा, राजीव आसरा आदि मौजूद रहे।
होली मिशन स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन