प्रेसिडेंसी ग्लोबल में खेलकूद
पटना. राजनगरस्थित प्रेसिडेंसी ग्लोबल स्कूल में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। विभिन्न विधा में प्रथम तीन विजेताओं को सम्मानित किया गया। उद्घाटन मगध महिला कॉलेज में राजनीति विज्ञान की शिक्षिका प्रो. पुष्पलता कुमारी और स्कूल के निदेशक सनीश कुमार ने किया। 50-100 मीटर और 200 मीटर दौड़, रिले दौड़, सैक रेस, फ्रॉग रेस, बाइट बिस्किट, जेवेलिन थ्रो, शॉटपुट आदि में छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय के अध्यक्ष रामसुफल प्रसाद ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता रविवार को भी होगी।