पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूपीएससी की मुख्य परीक्षा आज से होगी

यूपीएससी की मुख्य परीक्षा आज से होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. संघलोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा रविवार से शुरू हो रही है। शहर में पटना साइंस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां 285 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। 14 से 20 दिसंबर तक चलने वाली इस परीक्षा में 16 और 18 तारीख को अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। मुख्य परीक्षा 1750 अंक की है। प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल को इसका संयोजक बनाया गया है। प्रमंडलीय आयुक्त ने जिला कोषागार स्थित वज्र गृह से सुरक्षा बल के साथ प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की तरफ से प्रश्नपत्र प्राप्त कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का निर्देश दिया है।

{साइंस कॉलेज में परीक्षा केंद्र, 285 अभ्यर्थी होंगे इसमें शामिल

ये होंगे प्रश्नपत्र

{पेपरएक- निबंध 250 अंक

{सामान्य अध्ययन के चार पेपर ( कुल 1000 अंक)

{वैकल्पिक विषय (पेपर एक और पेपर दो ) - कुल 500 अंक

एआईएमएस : मैनेजमेंटकॉलेजों में दाखिले के लिए एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (एआईएमएस) की तरफ से रविवार को ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी।

{तीन घंटे का प्रश्नपत्र (दोपहर दो से शाम पांच बजे तक), 200 प्रश्न।

{8 फरवरी को लिखित परीक्षा।

आईबीपीएसक्लर्क: 19सरकारी बैंकों में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन परीक्षा रविवार को भी होगी।

{दो घंटे की परीक्षा।

कॉमनप्रोफिशिएंसी टेस्ट

इंस्टीट्यूटऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की तरफ से रविवार को सीपीटी आयोजित किया जाएगा।

{परीक्षा केंद्र: एएनकॉलेज, टीपीएस, कॉमर्स कॉलेज, क्राइस्ट चर्च

{परीक्षा सुबह 10.30 -12.30 और दोपहर 2 से 4 बजे तक चलेगी

{कुल 1500 अभ्यर्थी, 21 दिसंबर को सेक्शन इंजीनियर के लिए परीक्षा।

आरआरबीजेई: रेलवेरिक्रूटमेंट बोर्ड के तरफ से जूनियर इंजीनियर की परीक्षा रविवार को होगी।

{सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा।

{150 प्रश्न, कुल पद 6101

{21 दिसंबर को सेक्शन इंजीनियर के लिए परीक्षा