पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

पटना सिटी. केशवसरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने कबड्डी, दौड़, बैडमिंटन, गोला फेंक, म्यूजिकल चेयर शतरंज प्रतियोगिता में भाग लिया। शुभम, शौर्य, हर्ष राज, श्रुति, काजल, रोहित रंजन अपने-अपने वर्गों में चैंपियन रहे। बच्चों ने कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. विजय नारायण मल्लिक ने किया। उन्होंने कहा कि खेल, स्वास्थ्य शिक्षा के लिए बहुत जरूरी है। खेल के बिना छात्रों का विकास संभव नहीं है। इस मौके पर विद्यालय के सचिव धर्मराज कुमार, प्रधानाचार्य दिनेश मिश्र, खेल प्रभारी अभय कुमार अभिभावक मौजूद रहे।