- Hindi News
- आईआईटी बॉम्बे में भी पढ़ सकेंगे पटना के छात्र
आईआईटी बॉम्बे में भी पढ़ सकेंगे पटना के छात्र
आईआईटी पटना के छात्र अब आईआईटी बॉम्बे या आईआईटी दिल्ली सहित देश के किसी भी आईआईटी में पढ़ाई कर सकेंगे। सभी आईआईटी संस्थानों ने एक-दूसरे के छात्रों को यह सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की है। इसके तहत किसी भी आईआईटी में दाखिला पाने वाले छात्र दूसरे किसी आईआईटी में पढ़ाई कर सकेंगे। हालांकि, पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा और डिग्री भी विद्यार्थियों को वहीं की मिलेगी, जहां उसे दाखिला मिला है। यह पहल इस सत्र से शुरू होगी या नए सत्र से, इसपर फैसला अभी नहीं हुआ है।
...ताकिकॅरियर में आए अड़चन
दरअसल,आईआईटी कानपुर, बॉम्बे, दिल्ली समेत सभी की किसी किसी क्षेत्र में विशेषज्ञता है। ऐसे में सभी आईआईटी संस्थान चाहते हैं कि उनके छात्रों में हर तरह की खूबियां हों। आईआईटी पटना के एक प्रोफेसर कहते हैं कि आईआईटी का प्रयास है कि छात्र सभी जगह की विशेषज्ञता हासिल करें, ताकि भविष्य में शोध या कॅरियर के दौरान कोई अड़चन आए।
आईआईटी पटना के एक प्रोफेसर के मुताबिक, इस पहल के तहत छात्र किसी भी आईआईटी में एक या फिर दो सेमेस्टर तक पढ़ाई कर पाएंगे। हर आईआईटी के एक्सीलेंस केंद्र से ये छात्र जुड़ेंगे। इस सेमेस्टर के दौरान उन्हें जो भी मार्क्स मिलेंगे, उसे उनके दाखिले वाले आईआईटी में भेज दिया जाएगा। इससे डिग्री बनने के दौरान उस सेमेस्टर का ग्रेड उसमें जुड़ जाएगा।
इधर,एनआईटी भी है तैयारी में
एनआईटीपटना के निदेशक प्रो. अशोक डे ने बताया कि एनआईटी के छात्रों को भी आईआईटी में पढ़ाई का मौका दिया जाएगा। ये छात्र भी एक या दो सेमेस्टर की पढ़ाई किसी भी आईआईटी में कर सकेंगे। इसे लेकर आईआईटी संस्थानों से बातचीत चल रही है। जल्द ही इसपर फैसला लिया जाएगा।