- Hindi News
- आनंद कुमार को मिली डाक्टरेट की मानद उपाधि
आनंद कुमार को मिली डाक्टरेट की मानद उपाधि
पटना. सुपर-30के संस्थापक आनंद कुमार को कोयंबटूर के करपगम विश्वविद्यालय ने डाक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। समाज के गरीब तबके के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए आनंद कुमार की तरफ से किए जा रहे प्रयास के लिए यह सम्मान दिया गया है।
आनंद कुमार ने इसको पूरे बिहार का सम्मान बताते हुए इसे सुपर-30 में पढ़ रहे गरीब छात्रों को समर्पित किया है। विवि के कुलपति डॉ.एस सुब्रमण्यन ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। विवि की तरफ से हर वर्ष समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। उधर, आनंद कुमार ने कहा कि इस सम्मान के साथ ही उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
{कोयंबटूर के करपगम विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित