पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक सीख रहे पढ़ाने के गुर

शिक्षक सीख रहे पढ़ाने के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. राष्ट्रीयमाध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत पांच दिवसीय तालीन प्रशिक्षण शिविर राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर में 9 दिसंबर से चल रहा है। इस प्रशिक्षण में पटना के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को पढ़ाने का गुर सिखाया जा रहा है। राज्य सघन सेवी डॉ. कन्हैया सिंह, डॉ. अरुण दयाल, हिमांशु शेखर, अलख कुमार वर्मा और आदित्य नाथ ठाकुर सभी शिक्षकों को बदलते परिवेश में शिक्षा में किस तरह के बदलाव जरूरी हैं, छात्रों को किस तरह से पढ़ाने की जरूरत है, इसकी जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण में शबनम, अमरकांत झा, डॉ. राजीव वर्मा, नवीन कुमार मौजूद रहे।