पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएसई क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड खिताब कारमेल जूनियर को

सीबीएसई क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड खिताब कारमेल जूनियर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. जमशेदपुरके कारमेल जूनियर कॉलेज ने सीबीएसई क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कांटेस्ट-2014 जीत लिया है। शनिवार को दिल्ली में आयोजित फाइनल में कारमेल की टीम ने 40 स्कूलों को पीछे छोड़ दिया। शालिनी श्रीनिवासन और विश्वरूप बर्मन की टीम ने पहला स्थान पाया। पटना के डीपीएस की टीम ने अंतिम आठ में तो जगह बना ली, लेकिन सेमीफाइनल राउंड में बाहर हो गई। 16 जून से शुरू हुई प्रतियोगिता में पहली बार क्रॉसवर्ड का फाइनल राउंड स्क्रीन पर खेला गया। ओएनजीसी के सीएमडी डीके सराफ, चेयरमैन सीबीएसई सतबीर सिलास बेदी ने सभी विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।