आईटीआई में खुलेगी प्लेसमेंट सेल
राज्य के सभी 65 सरकारी आईटीआई में प्लेसमेंट सेल खुलेगी। इसके माध्यम से संबंधित संस्थान से विभिन्न ट्रेड में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को रोजगार दिलाया जाएगा। एम्प्लॉयर कंपनी और छात्रों के बीच यह कड़ी का काम करेगी। इस संबंध में श्रम संसाधन विभाग ने योजना तैयार कर ली है।
जल्द ही सभी आईटीआई को प्लेसमेंट सेल के लिए कंप्यूटर दिया जाएगा। इसमें इंटरनेट के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्लेसमेंट सेल रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनी से संपर्क कर उसकी जरूरतों की जानकारी लेगी। समय-समय पर कैंपस सेलेक्शन के लिए भी कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाया जाएगा। कंपनी की जरूरतों के अनुसार विद्यार्थियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। सेल के माध्यम से छात्रों को यह जानकारी आसानी से मिल जाएगी कि क्यों संबंधित कंपनी ने उनकी पात्रता को नकारा है। इससे छात्रों को अपनी कमी दूर करने में मदद मिलेगी। प्रारंभ में प्लेसमेंट सेल संबंधित संस्थान के छात्रों को रोजगार दिलाएगी। बाद में आसपास के अन्य आईटीआई उत्तीर्ण छात्र भी रोजगार के लिए यहां अपना निबंधन करा सकेंगे। निबंधन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विभिन्न ट्रेड में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का यहां निबंधन होगा। उनका बायोडाटा ट्रेड से संबंधित कंपनी को भेजा जाएगा। छात्रों की ईमेल आईडी और मोबाइल फोन पर रोजगार की जानकारी दी जाएगी। छात्रों को संबंधित कंपनी में साक्षात्कार संबंधी टिप्स भी सेल से मिलेंगे।
{छात्रों को रोजगार मिलने में आसानी होगी।
{एम्पलॉयर से धोखा मिलने की संभावना नहीं रहेगी।
{कंपनी की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण में बदलाव।
{छात्रों को जॉब के लिए भटकना नहीं होगा।
{कैंपस सेलेक्शन के लिए कंपनी पहुंचेगी।
पहल|श्रम संसाधन विभाग ने तैयार की योजना, विद्यार्थियों को मिलेगी मदद
^राज्य के सभी आईटीआई में प्लेसमेंट सेल खुलेगी। इसके लिए जल्द ही संस्थान को कंप्यूटर इंटरनेट आदि की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। नियोक्ता कंपनी और छात्रों के बीच सेल कड़ी की तरह होगी। विभिन्न ट्रेड में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को रोजगार मिलने में आसानी होगी।\\\'\\\' अजयकुमार चौधरी, निदेशकनियोजन प्रशिक्षण
फायदे क्या
कैसे करेगी काम