पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनेजर को बेउर से कार में ले गए अपहर्ता

मैनेजर को बेउर से कार में ले गए अपहर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक निजी दवा कंपनी के एरिया बिजनेस मैनेजर हेमंत कुमार सिंह का अपहरण 10 दिसंबर की सुबह नौ से साढ़े नौ बजे के बीच हुआ। सीसीटीवी से पता चला है कि हेमंत ने बाइक बेउर में लगाई। उसे लॉक किया और हेलमेट छोड़ दिया। वहां से उन्होंने आरोपी डब्बू को मोबाइल पर फोन किया। हेमंत बेउर मोड़ की ओर आए। इसी बीच एक वैगनआर कार आती है। उसी पर बैठाकर उनका अपहरण करने की बात सामने रही है।

सूत्रों के अनुसार, हेमंत ने 10 दिसंबर को सुबह 9:21 बजे चितकोहरा, पंजाबी कॉलोनी निवासी डब्बू को फोन किया। इसका खुलासा हेमंत के मोबाइल की सीडीआर से हुआ। साढ़े नौ बजे के बाद से हेमंत का मोबाइल लगातार बंद है। हेमंत की प|ी प्रियंका ने डब्बू के अलावा उन्हीं के मोहल्ले में रहने वाले रूपम रोहित पर शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस रूपम से पूछताछ करने में जुटी है। वहीं, मुंबई में कैनरा बैंक में पीओ रोहित मुंबई में है। डब्बू को पुलिस ने थाने आने को कहा था लेकिन वह नहीं पहुंचा।

10 दिसंबर से ही हेमंत का मोबाइल बंद है। परिजन थाने का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। पुलिस बार-बार आश्वासन दे रही है कि उन्हें सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। चार दिन बाद भी हेमंत के साथ किसी अनहोनी की आशंका को सहमे हुए हैं। प|ी प्रियंका का बुरा हाल है। पुत्र आश्वत पिता को खोज रहा है। वहीं उनके बड़े बहनोई दिवेश थाना-पुलिस के संपर्क में हैं।

हेमंत 10 दिसंबर से लापता हैं। 11 को गुमशुदगी का सनहा दर्ज किया फिर 12 को अपहरण की एफआईआर हुई। पुलिस ने बेउर में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने उनकी बाइक को भले ही बेउर इलाके से बरामद कर लिया था। सचिवालय डीएसपी शिबली नोमानी ने बताया रूपम से पुलिस पूछताछ कर रही है।

तीनसाल पहले रोहित ने हेमंत को दिए थे डेढ़ लाख : 2011में हेमंत रोहित दोनों एक निजी बीमा कंपनी में काम करते थे। रोहित बाद में पीओ बन गया। परिजनों का कहना है कि रोहित डब्बू रूपम के साथ पैसे लेने के लिए उनके पटेलनगर रोड नंबर 5 स्थित मकान में आता रहा है। रोहित ने परिजनों से कहा था कि हेमंत को 2011 में 50-50 हजार रुपए तीन बार कर्ज के रूप में दिए, पर उसने वापस नहीं किया।