पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 31 तक 2.15 लाख टन चावल जमा कराएं, नहीं तो कार्रवाई : एमडी

31 तक 2.15 लाख टन चावल जमा कराएं, नहीं तो कार्रवाई : एमडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना . 2013-14में किसानों से खरीदे गए धान से चावल तैयार करा हर हाल में शेष बचे 2.15 लाख टन चावल 31 दिसंबर तक एफसीआई को सौंप देना है। चावल जमा नहीं कराने वाले 24 जिलों के लिए एसएफसी के 12 अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

एसएफसी के एमडी अरविंद सिंह ने जिला प्रबंधक अन्य अधिकारियों को चेतावनी दी कि चावल जमा कराने में उदासीनता बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएफसी के जनसंपर्क पदाधिकारी अजय कुमार दास ने बताया कि पिछले वर्ष 13.99 लाख टन धान खरीद हुई थी। इससे 9.37 लाख टन चावल जनवितरण प्रणाली के दुकान के लिए केंद्र को देना है। पटना में 1620 टन चावल बकाया है। सबसे अधिक 2886 लॉट कैमूर में बाकी है। पटना दरभंगा की जिम्मेदारी एसएफसी के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल प्रसाद को दी गई है।