‘लाखों लोगों को सस्ता अनाज नहीं’
पटना . विधानसभामें विरोधी दल के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में खाद्य सुरक्षा योजना को राज्य सरकार द्वारा आनन-फानन में लागू करने से एनडीए सरकार में बीपीएल परिवारों को मिल रहे अनाज से वंचित हो गए। पूरे राज्य में करोड़ों परिवार आज अनाज से वंचित हैं। पटना में भी लाखों बीपीएल कार्डधारी परिवार अनाज से वंचित हैं। जिलाधिकारी ने हर वार्ड से सूची बनाने एवं छूटे परिवारों का नाम खाद्य सुरक्षा योजना में जोड़ने के लिए अभियान चलाया। दो माह का समय निर्धारित करने के बावजूद लाखों बीपीएल कार्डधारी अनाज से वंचित हैं।