लोजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी
पटना . लोजपाका विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को हुई। लोजपा के कई सांसद अलग-अलग क्षेत्रों में गए और कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोजपा ने संगठन की मजबूती के लिए उक्त सम्मेलन की शुरुआत की है, जो आगे भी जारी रहेगी। लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुंगेर के तारापुर में इसकी शुरुआत की। रविवार को जमुई जिले में रहेंगे। इसी प्रकार रामा किशोर सिंह, रामचंद्र पासवान और वीणा देवी ने भी अलग-अलग कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया।