पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुग्ध उत्पादकों को मिला प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र

दुग्ध उत्पादकों को मिला प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा 38 दुग्ध उत्पादकों को प्रशिक्षण के बाद शनिवार को प्रमाणपत्र दिए गए। बीआईए सभागार में आयोजित ईडीपी कार्यक्रम में मंत्री वृशिण पटेल ने प्रमाणपत्र दिया। उन्होंने कृषि क्षेत्र के प्रति बैंकों की नजरअंदाजी की आलोचना की। कहा कि बिहार में बैंक एडवांस (ऋण) देने से कतराते हैं। मंत्री ने कहा कि बिहार में प्रति मवेशी दुग्ध उत्पादन विकसित राज्यों की तुलना में कम है। पटना कॉलेज के प्रिंसिपल एनके चौधरी ने बिहार में कृषि क्षेत्र को बैंकों से सहयोग नहीं मिलने पर चिंता जताई। ट्रेनिंग पाने वालों ने कहा कि यदि बैंक उन्हें लोन दे, तो वे मवेशी बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में एके अग्रवाल (बीआईए अध्यक्ष), उद्यमी आरएल खेतान, सुबोध कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, र|ाकर मिश्रा, अतुल खरे (मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा) आदि मौजूद थे।