पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोर लेन पर विरोध के बीच चली गाड़ियां

फोर लेन पर विरोध के बीच चली गाड़ियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बख्तियारपुर/पटना सिटी। पटना-बख्तियारपुरफोरलेन पर सोमवार से परिचालन शुरू हुआ लेकिन सुकुलपुर दौलतपुर के ग्रामीणों के विरोध के कारण परिचालन को लेकर जो उत्साह था वह फीका रहा।

सोमवार की सुबह लेन पर वाहन सरपट दौड़े तो सही लेकिन सड़कों पर काम अभी बाकी होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क निर्माण कंपनी के एसपीएम शशि भूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि फतुहा के दौलतपुर के पास किसानों ने जमीन का मुआवजा नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए 150 मीटर सड़क का पक्कीकरण नहीं होने दिया है। एसपीएम ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारी सोमवार को 150 मीटर सड़क के पक्कीकरण के लिए पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। मौके पर कोई वरीय अधिकारी के नहीं पहुंचने से मामला नहीं सुलझ सका। सड़क पर गाड़यां तो चल रही हैं लेकिन औपचारिक उद्घाटन होना अभी बाकी है।