पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अशाेक राजपथ पर वन वे में घुसे 8 ऑटो पकड़े गए

अशाेक राजपथ पर वन वे में घुसे 8 ऑटो पकड़े गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी | अशोकराजपथ गायघाट से ऑटो,बस पियाजियो के वन वे रूट का जायजा लेने के लिए सोमवार को ट्राफिक एसपी पीके दास डीएसपी विजय कुमार निकले। ट्राफिक एसपी ने पूरे रूट का जायजा लिया। इस दौरान गलत तरीके से वन रूट में ऑटो परिचालन किए जाने के आरोप में पुलिस अधिकारियों ने गांधी चौक सुल्तानगंज से आठ ऑटो चालकों को पकड़ा है। बताया जाता है कि कुछ ऑटो चालक गायघाट स्थिति एक गली से ऑटो को निकाल कर महेन्द्रू से पीएमसीएच के लिए सवारी बिठा लेते हैं। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आने के बाद ट्राफिक एसपी ने संबंधित थानों को भी इस पर निगरानी किए जाने का निर्देश दिया। इधर यात्रियों का कहना है कि प्रशासन गायघाट से आगे जाने के लिए भी यात्रियों के हित में वाहनों की व्यवस्था करे क्योंकि वाहन काे रास्ता नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।