पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वेश्वरैया की राह पर चलें

विश्वेश्वरैया की राह पर चलें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतर|डॉ. एम विश्वेश्वरैया के मार्ग पर चल कर ही अभियंता राष्ट्र एवं राज्य का निर्माण कर सकते हैं। किसी राज्य के निर्माण की परिकल्पना बिना अभियंताओं के सहयोग की नहीं की जा सकती है। ये बातें नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी ने कहीं। वे सोमवार को अभियंता संघ भवन में अभियंता दिवस समारोह के उद्घाटन पर बोल रहें थे। कार्यक्रम में हृषिकेश पाठक, गणेश शंकर विद्यार्थी ने विचार रखे।

वहीं दी इंस्टीच्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के बिहार स्टेट सेंटर की ओर से सोमवार को आर ब्लाक स्थित इंस्टीच्यूशन के सभागार में 47 वां अभियंता दिवस मनाया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक ने मेकिंग इंडियन इंजीनियरिंग वर्ल्डक्लास विषय पर व्याख्यान दिया गया। पथ निर्माण विभाग के सेवानिवृत मुख्य अभियंता वृंदबिहारी वर्मा और अमीत प्रकाश को मेडल और प्रशस्तिपत्र दिया गया। मौके पर प्राे. अशोक डे, डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं बीके सहाय समेत अन्य अभियंता मौजूद थे।

गेटइंटीग्रेटेड कोर्स शुरू: इंजीनियर्सडे के मौके पर टेक्नो हेराल्ड कोचिंग इंस्टीच्युट में इंटीग्रेटेड कोर्स की शुरुआत हुई। इंस्टीच्युट के निदेशक अभिषेक कुमार सिन्हा और एकेडमिक निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को इंजीनियरिंग सर्विसेज एवं पब्लिक सेक्टर यूनिट की तैयारी कराई जाएगी।

सीएमने दी श्रद्धांजलि: डॉ.मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती हर्षोल्लास के साथ राज्य भर में मनाई गई। मुख्य समारोह का आयोजन निर्माण भवन परिसर में किया गया। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, विधायक राजकुमार राय, नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह, बाल श्रमिक आयोग के सदस्य शिवशंकर निषाद, खाद्य आयोग के सदस्य नंद किशोर कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता चंदेश्वर प्रसाद सिंह, चंद्रिका दांगी और सरदार कुलवंत सिंह सलूजा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। दूसरी ओर बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लि. इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस ने सोमवार को बिहार स्टेट चैप्टर, विश्वेश्वरैया मेमोरियल ट्रस्ट, मगध इंजीनियर्स क्लब, बिहार एनआईटी पटना एवं बीटेक सिटी, बीआईटी पटना के संयुक्त तत्वावधान में भारत र| डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती समारोह का आयोजन सिंचाई भवन परिसर अधिवेशन भवन किया गया। उद्घाटन खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्याम रजक ने किया।

निर्मा