अग्रसेन जयंती समारोह 28 को
पटना|अग्रवाल समाजके कुल प्रवर्तक अग्रसेन महाराज जयंती समारोह राजधानी में 28 सितंबर को आयोजित होगा। अग्रसेन सेवा न्यास एवं बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन की संयुक्त बैठक में यह निर्णय हुआ। बैठक के बाद बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अमर कुमार अग्रवाल ने बताया कि बैंक रोड स्थित अग्रसेन भवन में 28 तारीख को शाम 4 बजे से कार्यक्रम होगा। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाज र| सम्मान समाज के मेधावी 10वीं 12वीं कक्षा में विशिष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान दिया जाएगा। मौके पर प्रादेशिक अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा गणेश वंदना, फटाफट प्रश्नोत्तरी, देवी वंदना नृत्य, सामूहिक डांडिया आदि कार्यक्रम होगा। बैठक में पीके अग्रवाल, अरुण कुमार रूंगटा, शंभू दयाल अग्रवाल, रमेश मोदी, राम अवतार अग्रवाल, चांद बिहारी अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, विशाल टेकरीवाल, एमपी जैन आदि उपस्थित थे।