- Hindi News
- हिंदी से होगा आम आदमी के जीवन में बुनियादी परिवर्तन
हिंदी से होगा आम आदमी के जीवन में बुनियादी परिवर्तन
संपर्क भाषा के तौर पर हिन्दी ही व्यवहार में लाई जाती है:डीआईजी
पूर्वमध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में सोमवार को राजभाषा पखवारे की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक अजय शुक्ला ने दीप जलाकर पखवारे का उद्घाटन किया और कहा कि सूचना तकनीक के क्षेत्र में हिन्दी के माध्यम से ही आम लोगों को सशक्त बनाया जा सकता है। जब आम आदमी की भाषा में सरकारी कामकाज और संवाद होगा, तभी उनके जीवन में बुनियादी परिवर्तन होगा।
सरकारी कामकाज में हिन्दी भाषा का महत्व विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें अपर मुख्य सुरक्षा आयुक्त वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय रेल जिस प्रकार देश को जोड़ती है, उसी प्रकार हिन्दी को भी जोड़ रही है। कार्यक्रम में शशिकांत मिश्र, महबूब रब, दीपक नाथ, अरविंद कुमार रजक ने भी विचार रखे। खगौल।दानापुरमंडल में पहले दिन अंतरविभागीय राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई। मंडल रेल प्रबंधक एनके गुप्ता ने कहा कि रेलकर्मियों को हिंदी का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मौके पर आरके सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, विनीत कुमार, एसके झा सहित अन्य मौजूद थे।
मोकामा सीआरपीएफग्रुप केंद्र, मोकामाघाट में हिन्दी पखवारा के दौरान जवानों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत भी किया गया। पखवारा समापन पर आयोजित समारोह में ग्रुप केंद्र डीआईजी राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि हिन्दी आज भी जन-जन की भाषा है। उन्होंने डीजी का संदेश भी पढ़कर सुनाया। मौके पर कमांडेंट करुणा राय, डिप्टी कमांडेंट ललन कुमार, सनातन बेसरा, संदीप, सुजीत कुमार भी मौजूद थे। दूसरी ओर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मोकामा के मोदनगाछी मोहल्ले में सात दिवसीय जागरुकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन रामर| सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ विपिन कुमार तथा संचालन योजना ्रसंयोजक डॉ प्रफुल्ल कुमार ने किया। मौके पर डॉ हरिकान्त सिंह, डॉ सचिदानंद प्रसाद, डॉ उमेश चंद्र शुक्ला, डॉ योगेन्द्र कुमार, प्रो विजय कुमार, अरविंद कुमार भी मौजूद थे
प्रदर्शनी का डीआरएम एनके गुप्ता ने उद्घाटन किया।