पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनेर में कार पेड़ से टकराई, दो युवतियों समेत चार घायल

मनेर में कार पेड़ से टकराई, दो युवतियों समेत चार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनेर| माधोपुरगांव के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इनमें कार पर सवार दो युवक और दो युवतियां घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने कार से चारों को बाहर निकाला और मनेर पीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवतियों को पटना रेफर कर दिया गया। मनेर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक की पहचान खगौल के रितेश कुमार सचिन कुमार के रूप में हुई है। युवतियां ब्यूटी अर्चना उनकी महिला मित्र हैं। घायल होने के कारण उनसे ज्यादा पूछताछ नहीं की जा सकी है। बताया जाता है की चारों मनेर दरगाह घूमने आए थे। जहां से वे बिहटा की ओर लौट रहे थे। इस दौरान माधोपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।