- Hindi News
- 10 साल से अधिक के बच्चे खुद कर सकते हैं जमा निकासी
10 साल से अधिक के बच्चे खुद कर सकते हैं जमा-निकासी
10वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे अपना बैंक खाता खोलकर उससे स्वतंत्र रूप से जमा-निकासी कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने नियम में बदलाव किया है। बच्चों को खाता खोलवाने के लिए अधिक कागजात की अब जरूरत नहीं पड़ती। जरूरी कागजात को पेश कर वे खाता खुलवा सकते हैं।
मगध महिला कॉलेज में आरबीआई बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार वर्मा ने ये बातें कहीं। कॉलेज में वे प्रधानमंत्री जन धन योजना और बैंकिंग से जुड़े अन्य विषयों पर आयोजित सेमिनार में अपनी बात रख रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत खुलने वाले खातों पर एक लाख रुपए की दुर्घटना बीमा और छह महीने तक खाते के संतोषजनक परिचालन पर पांच हजार रुपए तक के ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए लोगों को अपने बैंक खातों का इन खातों से जुड़े रूपे कार्ड का लगातार इस्तेमाल करना होगा। सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. डाॅली सिन्हा ने की। मौके पर आरबीआई की सहायक महाप्रबंधक शैलजा सिंह, प्रबंधक प्रवीण कुमार, एसबीआई के उप महाप्रबंधक चिरंजीव राज और इलाहाबाद बैंक के उप महाप्रबंधक राजेश खन्ना भी मौजूद थे।
मगध महिला में आयोेजित कार्यशाला में बोलतीं प्राचार्य डॉली िसन्हा।