पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 550 करोड़ का प्लान केंद्र को भेजेगा शिक्षा विभाग

550 करोड़ का प्लान केंद्र को भेजेगा शिक्षा विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. राष्ट्रीयउच्चतर शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग 550 करोड़ रुपए से अधिक का प्लान केंद्र सरकार को भेजेगा। इस राशि से विश्वविद्यालयों और चयनित 80 डिग्री कॉलेजों के आधारभूत संरचना का विकास होगा। इस राशि में 65 फीसदी हिस्सा केंद्र और 35 फीसदी राज्य का होगा। पूर्व में भेजे गए विभाग के प्लान को केंद्र सरकार ने लौटा दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार के प्रतिनिधि की देख-रेख में प्लान तैयार किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों द्वारा सही सूचना नहीं दिए जाने के कारण प्लान में देरी हो रही है। जानकारी के अनुसार, कॉलेजों से एससी और एसटी विद्यार्थियों की संख्या अलग से मांगी गई थी, जो अभी तक नहीं मिली है। इस प्लान को अंतिम रूप देने के लिए 24 को कुलसचिवों और प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई है।