पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगरूटों को पुलिसिया पाठ पढ़ाएंगे डीजीपी

रंगरूटों को पुलिसिया पाठ पढ़ाएंगे डीजीपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहारपुलिस के रंगरूटों यानी हालिया बहाल हुए जवानों को डीजीपी पीके ठाकुर पुलिसिया पाठ पढ़ाएंगे। अगले सोमवार की शाम बीएमपी 5 के परिसर में खुले मैदान में पाठशाला आयोजित होगा। ‘ओपन क्लास’ में पुलिस प्रमुख सीधे अपने रंगरूटों से रु-ब-रु होंगे। इसमें करीब 700 ट्रेनी जवान (रंगरूट) शामिल होंगे। इन्हें पुलिसिंग के गुर और अन्य अहम टिप्स दिए जाएंगे। कानूनी प्रावधान से जुड़ी बारीकियों के अलावा विधि-व्यवस्था से जुड़ी वास्तविकता पब्लिक डीलिंग जैसे मुद्दों पर फोकस होगा। थाने में पब्लिक डीलिंग कैसे करनी है? कानूनी प्रावधान कैसे लागू होता है? ड्यूटी के समय चौकसी-सतर्कता अन्य पहलुओं को समझाया जाएगा। इसका मकसद है ट्रेनिंग के बाद फील्ड में उन्हें इसका फायदा मिले और ग्रासरूट स्तर पर पुलिस की सूरत सीरत और बेहतर हो सके।

जवानपूछेंगे सवाल : एकघंटे के ओपन क्लास में सवाल-जबाव का सेशन भी रखा गया है। मतलब रंगरूट सीधे पुलिस प्रमुख से सवाल भी पूछ सकते हैं। डीजीपी उन्हें जबाव या जानकारी देंगे। उनकी शंका-समस्याओं का निराकरण करने के साथ वर्दी की अहमियत जिम्मेवारी बताई जाएगी।

‘रुटीन ट्रेनिंग के अलावा प्रैक्टिकल बातें बताई जाएंगी। कानूनी प्रावधान कैसे लागू होते हैं? एक्सिडेंट के बाद भाग रही गाड़ी का नंबर नोट करना चाहिए। पकड़ने की कोशिश करें। नंबर प्लेट बड़ा होने से आसानी से नंबर दिख जाता है। कोई जख्मी या मरणासन्न है तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाएं कि थाने की सीमा देखें।’ -पी. के. ठाकुर, डीजीपी

डीजीपी की क्लास में शामिल होने वाले रंगरूट करीब पांच महीने से ट्रेनिंग कर रहे हैं। इनकी ट्रेनिंग की कुल अवधि 215 दिनों की है। इस दौरान कानूनी पाठ ले लेकर फायरिंग तक हर विधाओं में प्रशिक्षण दिया जाता है।