- Hindi News
- छज्जा और खिड़की विवाद में चचेरे भाइयों में मारपीट
छज्जा और खिड़की विवाद में चचेरे भाइयों में मारपीट
दीघा हाट में मची अफरातफरी
छज्जा और खिड़की खोलने के विवाद में दो चचेरे भाइयों में मारपीट हो गई। दीघा थाना के दीघा हाट में दो पट्टीदारों विक्की सुरेश राय के बीच मारपीट की सूचना मिलने के बाद दोनों के समर्थक जुट गए। दोनों आरे से लाठी-डंडे, लात-घूसे चलने लगे। विक्की घायल हो गया। मौके पर थानेदार ने सुरेश उसके भतीजे गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। थानेदार ने बताया कि विक्की सुरेश दोनों की ओर से केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी इन दोनों पट्टीदारों के बीच मारपीट हो चुकी है। लोगों ने इन लोगों को कई बार समझाया लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे।