डूबे छात्र का शव नहीं मिला, लगाया जाम
शुक्रवार को गांधी घाट पर डूबा था
गंगा नदी के गांधी घाट पर डूबे छात्र अमित कुमार उर्फ छोटे का शव नहीं मिलने से परिजनों स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे उग्र लोगों ने एनआईटी मोड़ जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने बीच सड़क पर टायर आदि जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हंगामा किया।
पुलिस द्वारा शव बरामद करने का आश्वासन मिलने के बाद 12 बजे जाम हटा। इस बीच गांधी मैदान से सिटी जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई।
महेंद्रू, सोढ़ी टोला निवासी अमित के पिता विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह डूबा है। लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस लाश बरामद नहीं कर सकी है। इधर, थानेदार निसार अहमद ने बताया कि ऐसा नहीं है कि पुलिस या प्रशासन कुछ नहीं कर रही है। घटना के बाद से ही मां पूनम, बहन छोटकी किसी घर वालों ने खाना तक नहीं खाया है।
अमित की असमय मौत के गम में विजय के घर में चूल्हा तक नहीं जला है। स्थानीय लोग भी अमित की मौत से गमजदा हैं।