बीएसएफ जवान की पत्नी से एक लाख की ठगी
बेंगलुरु में तैनात बीएसएफ के जवान राजकुमार की प|ी के पास फोन कर एक लाख रुपए की ठगी कर ली गई। राजकुमार ने शनिवार को एसएसपी के जनता दरबार में कहा कि कॉलर पटना का था। जिस खाते में रुपए जमा कराए गए वह खाता भी पटना में ही है।
बकौल राजकुमार-वह मूल रूप से जहानाबाद के रहने वाले हैं। बेंगलुरु में उनकी प|ी के पास पिछले दिनों फोन आया था। कहा गया कि लॉटरी लगी है और पुरस्कार की रकम लेने के लिए एक लाख रुपए जमा करने होंगे। प|ी ने रुपए जमा करा दिए। इसके बाद से बदमाश फोन नहीं उठा रहा। एफआईआर बेंगलुरु में ही दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि जिस नंबर से फोन आया था वह पटना इलाके में सक्रिय है।