पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से खराब हो जाएं पंडाल

बारिश से खराब हो जाएं पंडाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले साल दुर्गापूजा के दौरान भीषण बारिश हुई थी। इस साल भी वैसा ही हाल हो जाए, इस डर से पूजा समितियां सशंकित हैं। पूजा समितियों का कहना है कि पिछले साल नवमी और दशमी को भीषण जलजमाव के कारण पूजा पर खराब प्रभाव पड़ा था। इस साल कलश स्थापना में मात्र एक सप्ताह का समय बचा है। बारिश पिछले साल जैसी ही हो रही है। उन्होंने कहा कि वाटर प्रूफ पंडाल का निर्माण तो करा रहे हैं, लेकिन नगर निगम की मदद के बिना सभी तरह की तैयारी धरी रह जाएंगी। पिछले साल बंगाली अखाड़ा में बारिश के कारण थर्मोकोल से बना डिजाइन बर्बाद हो गया था। कदमकुआं के ठाकुरबाड़ी रोड में पंडाल में कई तरह के थर्मोकोल पर बने डिजाइन खराब हो गए थे। गोला रोड में पंडाल पर बना कार्टून टूट गया था। डाकबंगला चौराहे पर बारिश होने से भीड़ में कमी दिखी थी।