- Hindi News
- साइंस कॉलेज में फैराडे हॉस्टल के छात्र को पीटा
साइंस कॉलेज में फैराडे हॉस्टल के छात्र को पीटा
आपसी विवाद को लेकर कुछ छात्रों ने पटना साइंस कॉलेज के बीएससी बायोटेक्नोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र रोहन रंजन की शनिवार को जमकर पिटाई कर दी गई।
इससे रोहन की आंख और शरीर के विभिन्न हिस्सों में खरोंच आई है। उसने प्रॉक्टर के समक्ष लिखित शिकायत की है। इस पर प्रॉक्टर एन. जमां ने जांच कराने का निर्णय लिया है। पीड़ित छात्र को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी दोषी छात्र को बख्शा नहीं जाएगा।
सुरक्षा की मांग
गाली-गलौज भी किया
छात्र राजद के पटना विवि अध्यक्ष राज सिन्हा ने कहा कि कैंपस में छात्रों की सुरक्षा के लिए विवि प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाना चाहिए। है। इस प्रकार की घटनाओं से छात्रों के बीच भय का वातावरण बनता है। शैक्षणिक स्थिति को बरकरार रखने के लिए ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगे। पीड़ित छात्र को अगर न्याय नहीं मिलता है, तो हम इसे जोरदार तरीके से उठाएंगे।
रोहन ने बताया कि कक्षा समाप्त होने के बाद वह अपने हॉस्टल जा रहा था। फैराडे हॉस्टल के पास वाली गली के मुहाने पर चार छात्र चाय पी रहे थे। गली में घुसने के क्रम में बैग से चाय पी रहे एक लड़के को जरा-सी टक्कर लग गई। इससे उसका चाय छलक गया। अन्य छात्रों ने बताया कि इसके बाद उन्होंने रोहन काे देखकर चलने के लिए कहा। इस पर रोहन ने कहा कि तुमलोग रोड पर बैठकर क्यों चाय पीते हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। उन्होंने रोहन की पिटाई कर दी। प्रॉक्टर कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे रोहन ने बताया कि वे छात्र बगल के हॉस्टल के हैं।