- Hindi News
- प्रेम कुमार को सीएम बनाने के लिए एकजुट हुए चंद्रवंशी
प्रेम कुमार को सीएम बनाने के लिए एकजुट हुए चंद्रवंशी
चंद्रवंशीसमाज के लोगों ने एक बार फिर भाजपा नेता प्रेम कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग की है। सर्कुलर रोड स्थित अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले रविवार को हुई बैठक में यह मांग की गई। इसकी अध्यक्षता चंद्रवंशी चेतन मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष प्रसाद चंद्रवंशी ने की।
पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आजादी के बाद राज्य सरकारों की नीतियों के कारण समाज के लोग पिछड़ते चले गए। आज इन्हें अनुसूचित जाति में शामिल करने की जरूरत है। बैठक में चंद्रवंशी चेतना मंच के 26 जिलाध्यक्षों ने महासभा का दामन थामा। मौके पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पवन देव चंद्रवंशी, युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री वीरेंद्र कुमार, नारायण तांती, नागेंद्र रंजन मालाकार, सुभाष सिंह, शिववचन प्रसाद चंद्रवंशी, टेंपू चंद्रवंशी, संदीप चंद्रवंशी, शैल देवी चंद्रवंशी, शशि चंद्रवंशी, विश्वनाथ साहू, संदीप चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।
सर्कुलर रोड पर चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक में शिरकत करते पूर्व मंत्री प्रेम कुमार।