पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 की देर शाम से खुलने लगेगा माताका पट

30 की देर शाम से खुलने लगेगा माताका पट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसबार नवरात्र में एक दिन की हानि है। 30 सितंबर दिन 11.53 बजे से षष्ठी तिथि समाप्त होकर सप्तमी का प्रवेश हो जाएगा। माता का प्रादुर्भाव मूल नक्षत्र युक्त सप्तमी तिथि में होता है। लेकिन, इस बार रात्रि 9.36 बजे के बाद मूल नक्षत्र का प्रवेश हो रहा है। इसलिए मूल नक्षत्र में 30 तारीख को रात्रि 9.36 के बाद ही माता का पट खुलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रेमसागर पाण्डेय के मुताबिक माता की प्रतिमा की स्थापना मूल नक्षत्र में करना अत्यंत शुभकारी शांति समृद्धि का सूचक माना जाता है। पंडित विनोद झा वैदिक ने भी कहा कि 30 सितंबर को दिन में करीब 10 बजे सप्तमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। मूले आवहये देवी... यानी मूल नक्षत्र में ही माता का पट खुलता है। वैसे सप्तमी तिथि बुधवार की सुबह 8.42 बजे तक रहेगा। इस अवधि के बीच कभी भी पट खुल सकता है। 2 अक्टूबर सुबह 8.37 बजे से नवमी शुरू होगी जो शुक्रवार सुबह 6.34 तक रहेगी। नवमी की पूजा हवन 2 की रात्रि या 3 की सुबह 6.34 बजे से पहले कर लेनी होगी। 3 अक्टूबर को प्रात: 6.34 बजे के बाद दशमी का प्रवेश हो जाएगा। अत: नौ दिनों तक माता की व्रत अराधना करने वाले श्रद्धालु 3 तारीख को पारण करेंगे।