पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्रोन ‘नेत्रा’ से राजधानी की हवाई निगरानी

ड्रोन ‘नेत्रा’ से राजधानी की हवाई निगरानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशहराके उत्सवी माहौल में ड्रोन ‘नेत्रा’ के जरिए पटना पुलिस आकाश से निगरानी करेगी। राजधानी आसपास के इलाकों से लेकर दियारा क्षेत्र तक उड़ते हुए ड्रोन असामाजिक तत्वों या अप्रिय गतिविधियों पर नजर रखेगा। किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियां दिखते ही पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। इसकी मॉनिटरिंग एसएसपी मनु महाराज करेंगे। बिहार में ऐसा पहली बार होगा। इसके लिए सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन से ड्रोन मंगाया गया है। फिलहाल एक ड्रोन पहुंच गया है। वैसे पुलिस ने तीन ड्रोन की मांग की थी।

ऐसेहोगा संचालन :

ड्रोनके संचालन के लिए पारा मिलिट्री के एक्सपर्ट की टीम पहुंच गई है। खास तरह की गाड़ी (कंट्रोल वैन) से इसे नियंत्रित किया जाएगा। यह वैन मोबाइल रहेगी और इसे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) से कनेक्ट किया गया है। एसएसपी सिटी एसपी मानवजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल वैन के 8 से 10 किलोमीटर के एरिया में ड्रोन एरियल सर्वे करेगा। निगरानी के दौरान गड़बड़ी नजर आने पर ड्रोन उसकी तस्वीर लेगा। फिर कंट्रोल वैन से पीसीआर तक तस्वीर पहुंचते ही पुलिस तत्काल हरकत में आएगी।

डीआरडीओ द्वारा विकसित किए गए ड्रोन से आकाशीय निगरानी की जाती है। हाल ही में यूपी में हुए सांप्रदायिक दंगे के दौरान इसका उपयोग किया गया था। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री) की चुनावी सभा आदि की सुरक्षा के लिए गुजरात पुलिस की विशेष टीम ने इसका प्रभावी इस्तेमाल किया था। इसके अलावा मिलिट्री पारा मिलिट्री इसका उपयोग करती है।